अवैध निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दो अन्य मकानों में भी आई दरारें
Jun 20 2025
ग्वालियर। राजा मानसिंह किले की तलहटी के नीचे घास मंडी इलाके में स्थित सरकारी जमीन पर बन रहे मकान की दीवारें अचानक भरभरा कर ढह गई। दीवारें ढहने से पास में ही बनी सडक़ भी धसक गई, जिसके चलते वहा बने दो अन्य मकानों में भी बड़ी दरारें आ गई हैं। मकानों की दीवार में दरार आने से वहां के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
घास मंडी स्थित गोलंदाज का मोहल्ला में किला तलहटी की सरकारी जमीन पर बन रहे एक मकान की दीवारें ढह गई। बताया जा रहा है कि वहां रहने वाला बादशाह खान नाम का शख़्स सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बना रहा था। लेकिन कल रात से सुबह तक हुई बारिश के चलते मकान की दीवारों में पानी बैठ गया जिस कारण निर्माणाधीन मकान की दीवारें ढह गई। निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरते ही वहां से गुजर रही सडक़ भी धसक गई, जिससे आसपास बने दो अन्य मकानों में भी दरारें आ गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय कांग्रेस पार्षद और एमआईसी सदस्य शकील मंसूरी मौके पर पहुंचे।
वहीं रेशमा किन्नर ने बताया कि बादशाह खान अवैध तरीके से जमीन की खुदाई कर मकान बना रहा था उसे कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं माना, आज इसके द्वारा बनाई गई निर्माण दिन दीवार पानी के बैठने कारण गिर गई थी, जिसके कारण उसके मकान में दरार आ गई है मकान गिरने की कगार पर है। उसने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम में भी की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण आज मैं सडक़ पर आ गई हूं, मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं मैं पूरी रास्ते अपने बच्चों को लेकर घर के बाहर बैठी थी।
स्थानीय पार्षद ने बताया कि बादशाह खान नाम के व्यक्ति सरकारी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर मकान बना रहा था। लोगों से जानकारी मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों को भी इसकी शिकायत की गई है। इस मामले में जल्द कार्रवाई करवाएंगे। वहीं जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनका आरोप है कि वह घर से बेघर हो गए हैं, क्योंकि घर में बड़ी दरारें आ गई हैं कभी भी मकान धराशाई हो सकता है ऐसे में बादशाह खान की लापरवाही पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









