जरा सी आंधी-पानी से शहर की हालत खराब, मानसून में क्या होगा

Jun 16 2025
ग्वालियर। शहर में रात में हुई बरसात ने ठंडक घोली है तो दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारियों की पोल खोलकर सामने ला दी। जरा सी आंधी पानी से सडक़ों पर कीचड़ और कचरे का नजारा सोमवार सुबह देखने को मिला। सफाई कर्मचारी अपना काम करते रहे, लेकिन कचरा सडक़ों पर नजर आया व नाले-नालियों में बहती गंदगी दिखी।
रात में आए आंधी-पानी से नगर निगम की सफाई व्यवस्था और आगामी प्लानिंग की पोल खुलकर सामने आ गई। शहर के मैदान, स्कूल, सडक़ व गलियों में पानी भर गया। जहां-जहां सडक़ें खुदी पड़ी हैं, वहां हालात ज्यादा खराब हो गए, क्योंकि मिट्टी डली थी, जिससे कीचड़ हो गई।
नाले-नालियों की सफाई पर हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च करने वाले नगर निगम अधिकारियों की करतूत जरा सी बरसात में सामने आ गई। रात में पानी बरसा तो नालियों में जमा कचरा बहकर सडक़ों पर आ गया। गंदगी इतनी कि लोगों ने अपने वाहन भी बचाकर निकाले। पैदल चलने वालों ने रास्ता बदल दिया। स्थानीय निवासी यही बोले कि यह तो हर वर्ष की समस्या है। सडक़ों पर पत्ते और पॉलीथिन हवा में उड़ते हुए नजर आए।
बारिश का मौसम, फिर भी खोद रहे सडक़ें
शहर में इस बार हालात विकट ही नजर आ रहे हैं। एक तरफ बारिश का दौर प्रारंभ हो गया है, मानसून पूरी रफ्तार से बढ़ता आ रहा है, दूसरी तरफ नगर निगम का पीएचई विभाग सडक़ों की खुदाई करने में लगा है। उरवाई गेट, दौलतगंज में तो हल्की बरसात में भी सडक़ें खुदती हुई नजर आईं। अगर इस पर ब्रेक नहीं लगा तो फिर परेशानी बहुत बढ़ जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उप राष्ट्रपति श्री नायडू को दी जन्म दिवस की बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डाक कर्मियों के सेवा भाव को किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेशनल डॉक्टर्स-डे पर चिकित्सकों को दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जुलाई को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वितरित करेंगे लैपटॉप
अमर शहीद श्री अब्दुल हमीद का पराक्रम भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश के शहरी मार्गों पर 582 इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
3 किलोवॉट रूफटॉप सोलर लगाने पर 78 हजार रूपये की मिलेगी सब्सिडी : एमडी श्री बैंस
शेष हितग्राहियों की ई-केवायसी कराने विशेष अभियान 15 जुलाई तक : खाद्य मंत्री श्री राजपूत
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -