जब पुण्य का उदय होता है तब हमें श्रीमद् भागवत सुनने का अवसर प्राप्त होता
Apr 07 2025
ग्वालियर। जब अनंत पुण्य का उदय होता है तब हमें श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त होता है। यह अवसर स्वयं भगवान की कृपा से मिलता है क्योंकि जब व्यक्ति का मन और हृदय शुद्ध होते हैं तभी वह आध्यात्मिकता और धर्म की ओर आकर्षित होता है। उक्त बात भागवताचार्य पंडित रामस्वरूप शास्त्री ने भागवत कथा के प्रथम दिन कहीं।
कथा के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई यह कलश यात्रा विवेक विहार स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर कॉलोनी के प्रत्येक ब्लॉक से होते हुए कथा स्थल सामुदायिक भवन विवेक विहार पहुंची। कलश यात्रा का कॉलोनी वासियों ने पुष्प वर्षा कर एवं भागवत महापुराण की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आज कथा के प्रथम दिन प्रसिद्ध भागवत आचार्य पंडित रामस्वरूप शास्त्री ने अपने मुखारविंद से कहा आज सनातनी अपने धर्म और संस्कृति पर होने वाले भारत को देखकर भी मौन रहते हैं वे यह नहीं समझते कि यदि हम अपने धर्म संस्कृति और देश की रक्षा के लिए आवाज नहीं उठाएंगे तो आने वाली पीढिय़ां उसका गंभीर परिणाम भुगतेंगी। भागवत कथा में महेश चंद भटेले, सुभाष चंद्र भटेले, दिनेश चंद्र भटेल सोमिल भटेले सहित अनेक श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









