कौशल्या नंदन श्रीराम का जन्म हुआ
Apr 06 2025
ग्वालियर। चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रवि योग और अभिजीत मुहूर्त के संयोगों के बीच कौशल्या नंदन श्रीराम लला का जन्म दोपहर ठीक 12 बजे हुआ। श्रीराम लला के प्रकट होते ही मंदिरों में भये प्रगट कृपाला दीनदयाला... की आरती मंदिरों में गूंजने लगी।
भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी... यह भजन रविवार दोपहर से शहर भर में गुंजायमान रहा। नवरात्रि के समापन के अवसर पर यहां सुबह घर-घर कन्यापूजन हुआ, तो वहीं दोपहर से रामनवमीं की धूम रही। इसके साथ ही सांझ ढलते ही जगह-जगह विशाल भंडारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
रविवार को रामनवमीं के अवसर पर सुबह से ही समूचा शहर भक्तिभाव में डूबा नजर आया। महिलाओं ने माता का पूजा पाठ कर कन्या व लांगुरिया को हलुआ-चने खिलाकर आशीर्वाद लिया। वहीं बच्चों में भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया, जो सुबह से ही नहा धोकर घरों से निकल आए थे। वहीं दोपहर होते ही रामनवमीं मनाई गई। चूंकि भगवान श्रीराम का जन्म दोपहर 12 बजे होने की मान्यता है, जिससे फालका बाजार सहित शहर के सभी प्रमुख राममंदिरों में दोपहर 12 बजे रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही भव्य आतिशबाजी की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









