नक्शा दुरुस्ती के लिए भटक रहा भाजपा कार्यकर्ता, केंद्रीयमंत्री के सामने रोया दुखड़ा
Mar 30 2025
भितरवार। कई दिनों से एक भाजपा कार्यकर्ता अपनी भूमि का नक्शा दुरुस्ती कराने के लिए जगह-जगह भटक रहा है। अपनी पत्नी के नाम भूमि के गलत बंदोबस्त को सही कराने के लिए एसडीएम, जिला प्रशासन और विधायक की जनसुनवाई में गए भाजपाई की कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने नगर में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने अपना दुखड़ा रोया। यहां से भी भाजपा कार्यकर्ता को केवल आश्वासन मिला। काफी समय से परेशान सत्ताधारी दल के इस कार्यकर्ता का कहना हैं। कि ऐसा भ्रष्ट प्रशासन और पार्टी के लापरवाह नेता कभी नहीं देखे।
जानकारी के अनुसार वर्षों से भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करने वाले बीरबल सिंह पवैया इन दिनों अपना हक पाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ड 9 निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बीरबल पवैया की भूमि का गलत बंदोबस्त किया गया है। पवैया ने अपनी पत्नी सुनीता पवैया के नाम वार्ड 5 में जमीन खरीदी थी। इसी वार्ड के निवासी भू-माफिया कुमेर पुत्र दीना बाथम ने बंदोबस्त के दौरान राजस्व निरीक्षक को रिश्वत देकर सर्वे नंबर 60 को फर्जी तरीके से इंद्राज कराकर पीछे के सरकारी सैर की लगभग पांच विश्वा भूमि को मुख्य सडक़ की भूमि पर नया नंबर 60 दर्ज करवा लिया है।
जिस पर भू-माफिया ने मकान और दुकानों का निर्माण कर लिया है। ऐसी स्थिति को देख भाजपा कार्यकर्ता बीरबल पवैया ने अपनी पत्नी सुनीता पवैया के साथ स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन दिए। जिसमें उन्होंने बंदोबस्त भूल नक्शा दुरुस्त कराने और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अपने हक के लिए काफी समय से लड़ रहे भाजपा कार्यकर्ता ने स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं किए जाने पर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी ज्ञापन दिया। वहां भी सुनवाई नहीं हुई तो उक्त भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी के साथ क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर की जनसुनवाई में दुखड़ा रोया। विधायक श्री राठौर को जमीन के सभी दस्तावेज दिखाते हुए भाजपाई ने उनसे बंदोबस्त भूल नक्शा दुरुस्त कराने की मांग की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधि के कई चक्कर लगाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता को कोई न्याय नहीं मिला तो उसने अपनी पत्नी के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस संबध में एक ज्ञापन दिया, और उनसे गुहार लगाते हुए कहा कि वर्षों पुराना पार्टी का कार्यकर्ता अपना हक पाने फिर रहा है। कोई सुनवाई नहीं कर रहा। वहीं इस दौरान अपनी आखों में आंसू के साथ खड़ी भाजपा कार्यकता की पत्नी श्रीमती सुनीता पवैया ने रूंधते गले से केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि यहां प्रशासन हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। आप ही हमें न्याय प्रदान करो। केंद्रीयमंत्री श्री सिंधिया ने उपयुक्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









