विवाहिता ने एसिड पिया इलाज के दौरान मौत
Mar 26 2025
ग्वालियर। जेएएच मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 31 वर्षीय विवाहिता ने दो महीने के संघर्ष के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका ने 26 जनवरी को ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर एसिड पी लिया था। गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रेफर किया गया था।
यहां वो पिछले दो महीने से जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थी। आठ दिन पहले अचानक हालत बिगडऩे पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। अब इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना झांसी के ओरछा रोड की है। ग्वालियर में कंपू थाना पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर शून्य पर मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। आगे की जांच के लिए केस डायरी यूपी के झांसी स्थित कोतवाली थाना भेजी जा रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के मुरार स्थित तिकोनिया निवासी रुचि की शादी लगभग डेढ़ साल पहले झांसी के ओरछा रोड निवासी दीपू सिंह बिरहा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सास, ससुर रुचि को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। 26 जनवरी को घर में दहेज की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद रुचि ने गुस्से में आकर एसिड पी लिया था।
एसिड पीते ही उसकी हालत बिगडऩे लगी। ससुराल के लोगों ने उसे झांसी के खैराती अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। उसे ग्वालियर के जेएएच स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां अब इलाज के दौरान रुचि ने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिजन के सुपुर्द कर दी गई है।
भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मृतका के भाई विजय शेजवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही बहन को उसके ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। दहेज की मांग के साथ मारपीट की जाती थी। बहन को उसका ससुर अमर सिंह बिरहा, सास गिरजा, पति दीपू, ननद प्रीति, ऊषा व नैना परेशान करती थीं। लगातार प्रताडऩा से तंग आकर बहन ने यह कदम उठाया है। यह खुदकुशी नहीं बल्कि दहेज हत्या है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









