गुजरात में मायासिंह को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान- विद्यानंद सरस्वती
Nov 20 2024
ग्वालियर। प्रदेश की पूर्वमंत्री मायासिंह को गुजरात में आयोजित होने जा रहे पांचवे लक्षचंडी यज्ञ के दौरान देश की दस चुनिंदा विभूतियों के साथ राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती ने खेड़ापति कॉलोनी स्थित अस्थाई निवास पर चर्चा के दौरान दी। स्वामी विद्यानंद ने बताया कि मायासिंह को राजनीतिक जीवन बेदाग रहा है। उन्हें सेवाभावी व्यक्तित्व के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। सम्मान स्वरूप उन्हें 51 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रनिधि सम्मान भी दिया जाएगा, जिसमें सवा लाख रुपए की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
स्वामी विद्यानंद ने ग्वालियर से जुड़े अपने पुराने स्मरण दोहराते हुए कहा कि जब महल में उनकी कथा हुई थी तो राजमाता विजयाराजे सिंधिया उन्हें हाथों से खाना खिलाती थीं। नए पात्र में भोजन परोसा जाता था और गंगाजल से रसोई धोई जाती थी, वैसे ही गुण मायासिंह में विद्यमान हैं, जिसकी वजह से उनका चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है।
उन्होंने बताया कि लक्षचंडी महायज्ञ का प्रभाव अद्भुत है। इसमें अनहोनी का टालने की भी क्षमता है। मुंबई में पहले यज्ञ के दौरान यह साबित हो चुका है, जब लोग साइक्लोन के डर से मुंबई से पलायन कर रहे थे और महायज्ञ के प्रभाव से घटना टल गई। इसके बाद दूसरा यज्ञ 2002 में ग्वालियर में हुआ था।
स्वामी विद्यानंद बताया कि इस महा आयोजन में ग्वालियर समैत देशभर से लाखों लोग जुटेंगे। यदि कोई व्यक्ति कार्यक्रम में आना चाहता है और धन के आभाव की वजह से नहीं आ पा रहा है तो हम उसके आने जाने का किराया देंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









