कांग्रेस ने वीरांगना लक्ष्मीबाई एवं इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Nov 19 2024
ग्वालियर। देश के आज़ादी की पहली क्रांति का शंखनाद करने वाली वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को मंगलवार को कांग्रेसजनों ने छत्री बाजार स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर एवं फूलबाग स्थित लक्ष्मीबाई माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया।
इस मौके पर लश्कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। महारानी द्वारा 1857 में फूंके गए बिगुल ने ही आज़ादी की पृष्ठभूमि तैयार की थी। वहीं स्व. इंदिरा गांधी ने विकसित, स्वाभिमानी और सक्षम राष्ट्र की आधारशिला रखी। श्रीमती गांधी ने बैंकों, कालरियों का निजीकरण और राजाओं के प्रिवीपर्स समाप्त करने जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांगे्रस नेता चन्द्रमोहन नागोरी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन करते हुये कहा कि पाकिस्तान की छाती चीर बांग्लादेश का निर्माण और परमाणु परीक्षण कर उन्होंने दुनिया मे भारत का डंका बजा दिया। देश इन राष्ट्र नेत्रियों को कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कांग्रेसजनों से महारानी और इंदिरा जी के त्याग से प्रेरणा लेने का आहवान किया।
जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि दोनों ही प्रतिभाओं ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। आज पूरा देश इन महान विभूतियों को नमन करता है। कांगे्रस नेता सुनील शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इस देश को सशक्त एवं समृद्ध बनाया है। यह आत्म निर्भर भारत आज इन्हीं की देन है। हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इंदिरा जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी कांग्रेसियों को मजबूती के साथ सारे भेदभाव मिटाकर ऊपर उठकर कार्य करना है। वीरांगना लक्ष्मीबाई ने देश के लिए जो शहादत दी है देश को मजबूत बनाया है। हम देशवासी उनके इस ऋण को कभी नहीं भुला सकते हैं।
इस मौके पर महापौर शोभा सिकरवार, विधायक सतीश सिंह सिकरवार, चन्द्रमोहन नागोरी, सुनील शर्मा, डॉ. देवेन्द्र शर्मा सहित कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









