दूसरे पति द्वारा पत्नी-बेटे और सास पर कार चढ़ाकर मारने कोशिश,जान बची
Nov 17 2024
ग्वालियर। एक ठेकेदार ने गत देर रात कार से अपनी पत्नी, बेटा और सास को कुचलकर मारने की कोशिश की। आरोपी ने करीब डेढ़ साल पहले ही शादीशुदा महिला से लव मैरिज की थी। महिला उसके खिलाफ देर रात एफआईआर कराकर लौट रही थी। तभी आरोपी ने तीनों को कार से कुचलने की कोशिश की। इस दौरान उसने करीब तीन बार कार को बैक किया।
तभी एक राहगीर ने अपनी कार बीच में अड़ा दी। जिससे आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका है। घटना में आरोपी कार चालक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। वहीं महिला की मां और बेटे को भी चोट आई है। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पति पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। घटना सिरोल थाना इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक झांसी के चिरगांव की रहने वाली नंदिनी केवट 30 वर्ष करीब दो साल पहले अपने आठ साल के बेटे मयंक के साथ पति को छोडक़र ग्वालियर आई थी। यहां उसने अपना ब्यूटी पार्लर खोला था। इस दौरान उसकी मुलाकात सिरोल के अरविंद परिहार से हुई थी। अरविंद ने खुद को ठेकेदार बताया था। दोनों में दोस्ती हो गई। करीब डेढ़ साल पहले अरविंद और नंदिनी ने लव मैरिज की और साथ रहने लगे।
शादी के कुछ दिनों बाद अरविंद नशे में नंदिनी से मारपीट करने लगा। पिछले तीन दिन से दोनों के बीच जमकर विवाद हो रहा था। गत रात नंदिनी ने मामले को सुलझाने के लिए अपने पिता बृजमोहन केवट और मां सुखदेवी को बुलाया। उनके सामने ही अरविंद ने नंदिनी से मारपीट की। जिसके बाद वह गत रात करीब 1 बजे घर से सिरोल थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने पहुंची थी।
देर रात नंदिनी अपने बेटे मयंक, मां सुखदेवी और पिता बृजमोहन के साथ थाने से लौट रही थी। हुरावली-सिरोल तिराहा पर पिता घर जाने के लिए ऑटो की तलाश करने निकल गए। तभी अरविंद परिहार कार क्रमांक एमपी07 जेडए 6857 से आया और सीधे नंदिनी को निशाना बनाकर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वो गिर पड़ी। जबकि बेटा और मां उछलकर दूसरी तरफ जा गिरे। इसके बाद आरोपी अरविंद परिहार दो बार कार को बैक करके लाया और पत्नी पर चढ़ा दी।
इस दौरान वहां से गुजर रहे कार सवार ने बचाव करते हुए अपनी कार बीच में अड़ा दी। जिससे चौथी टक्कर उसकी कार में लगी। तभी आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी रात देर रात स्पॉट पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला और उसके बेटे व मां को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
घटना में गंभीर रूप से घायल नंदिनी ने बताया कि लव मैरिज के बाद दोनों काफी खुश थे, लेकिन उसके बाद पति अरविंद की जिंदगी में पूजा नाम की कोई महिला आ गई। उसके बाद से वह मुझे परेशान करने लगे। मुझे और मेरे बेटे को छोडऩे की बात करने लगे। इसी को लेकर रोज झगड़ा हो रहा था। जब मैंने मामले को सुलझाने के लिए मां-पिता को बुला लिया तो मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की।
इस मामले में सिरोल पुलिस का कहना है कि घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









