संगीत को गहराई से समझने में मुख्य भूमिका निभाता है रियाज:डॉ चेतना पाठक
Nov 07 2024
ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में गुरुवार को गायन विभाग द्वारा व्याख्यान सह प्रदर्शन हुआ। कुुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे की अध्यक्षता में ‘रागदारी संगीत में रियाज एवं रागांग’ विषय पर हुए इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के तौर पर आई पद्म विभूषण विदुषी प्रभा अत्रे की शिष्या डॉ. चेतना पाठक ने कहा कि भारतीय संगीत सागर की तरह है, जिसे सीखने के लिए एक जन्म भी कम पड़ता है। इसकी हर बूंद में ज्ञान का भंडार भरा है। उस ज्ञान की गहराई को समझने में रियाज बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यूं मानें कि बिना रियाज के संगीत का कोई मोल नहीं। संगीत के छात्रों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि साधना कभी निष्फल नहीं होती। साधना सुर में बोलती है। रियाज किए हुए संगीत और बिना रियाज के संगीत के प्रदर्शन को संगीत रसिक तुरंत पहचान लेते हैं।
गाने का रियाज केवल गाकर ही नहीं किया जाता, बल्कि इसकी धुन लगातार हमारे अंतर्मन में बजती रहना चाहिए। दर्पण के सामने बैठकर भी रियाज किया जा सकता है। यह वह क्षण होता है, जब हम खुद को गाते हुए देखते और सुनते हैं और उन कमियों को निकालकर स्वयं दूर कर सकते हैं। इसके लिए कभी कभी हमें स्वयं ही अपने गुरू की भूमिका में आना होता है और स्वयं का गुरू बनना आसान काम नहीं होता।
अलग होती है हर रूप की पहचान
संगीत के सभी रूपों की अलग-अलग पहचान होती है। जैसे शास्त्रीय संगीत को पहचानने के लिए सुरों के गणित को समझना पड़ता है। उपशास्त्रीय संगीत में ठुमरी, दादरा, टप्पा आदि को शामिल किया जाता है। इसका उद्देश्य भाव निमिर्त करना होता है। सुगम संगीत में गीत, गजल, भजन आदि शामिल होते हैं। इसमें शब्दों पर फोकस किया जाता है। इसमें शब्दों और संगीत के तारतम्य पर ध्यान दिया जाता है। संगीत सुरों का अपना औरा होता है। इसी से आवाज में चमक पैदा होती है। इसके लिए सांसों पर नियंत्रण आवश्यक है।
इस दौरान डॉ. चेतना पाठक ने राग भैरव, तीन ताल में हे आदि देव शिव शंकर ..की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके साथ छात्र- छात्राओं ने भी सुर मिलाया। इसके अलावा उन्होंने ताल के रियाज, रागांग आदि विषयों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उनके साथ हारमोनियम पर विवेक जैन, तबले पर पांडुरंग तैलंग, तानपुरे पर सलोनी भदौरिया ने संगति की।
इस अवसर पर संगीत रसिकों में वनस्थली विद्यापीठ से आए डॉ. संतोष पाठक सहित अनूप मोघे आदि मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह, वित्त नियंत्रक डॉ आशुतोष खरे, डॉ. मनीष करवड़े, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, डॉ. श्याम रस्तोगी, पीआरओ कुलदीप पाठक सहित विवि के सभी संगतकार, कर्मचारी और छात्र- छात्राएं मौजूद रहे। कायर्क्रम का संचालन डॉ. पारूल दीक्षित ने व अंत में आभार डॉ. विकास विपट ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध लिया सख्त एक्शन
देश को एक और अखंड बनाने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय
खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों से मध्यप्रदेश बना देश में अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युदय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भगवान श्रीराम के जीवन में मिलते हैं जटिल प्रश्नों के उत्तर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश के विकास की गति अब होगी और भी तेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विवाह संस्कार और रीति-रिवाज हमारी भारतीय गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन के खाचरौद में नवनिर्मित संदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया।
ई-केबिनेट एप्लीकेशन का दिया गया प्रशिक्षण
अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर श्री सिसोनिया स्थानांतरित
सायबरफ्रॉड करने वालों पर मध्यप्रदेश पुलिस का कड़ा प्रहार
नववर्ष पर मध्यप्रदेश पुलिस का भरोसे का संकल्प
निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उपाय सुनिश्चित करने हुई कार्यशाला
नये सत्र में और सुदृढ़ करें स्कूली शिक्षा व्यवस्था – मंत्री, श्री उदय प्रताप सिंह
तकनीक, आत्म विश्वास और स्वावलंबन की मिसाल बनी "नमो ड्रोन दीदी" योजना
पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विमुक्त-घुमन्तु एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड्स 11 और 12 जनवरी को
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से मध्यप्रदेश के कौशल विकास को बनाएंगे सशक्त : मंत्री श्री टेटवाल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









