श्रावण मास शुरू, शिवालयों में उमड़े भक्त
Jul 22 2024
ग्वालियर। भगवान शिव को विशेष प्रिय श्रावण मास की शुरूआत आज 22 जुलाई से हो गई। यह 19 अगस्त तक चलेगा। पूरे माह भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक आदि का दौर चलेगा। इसके लिए शिव मंदिरों में तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार श्रावण मास कई कारणों से विशेष फलदायी हो गया है। यह संयोग 72 साल बाद बन रहा है।
पांच सोमवार इस बार श्रावण मास में होंगे। पहले और पांचवें सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही यह योग पूरे मास में नौ बार बनेगा। पंडितों के अनुसार इस बार श्रावण मास अतिशुभ फलदायी है। इस खास अवसर की विशेष तैयारियां शहर के नए-पुराने शिव मंदिरों शुरू हो गई है। इस दौरान भगवान के विशेष श्रृंगार के साथ भूतभावन की सवारियां भी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त कावड़ यात्राओं के आयोजन भी होंगे।
मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। पसीने से तरबतर भक्त भगवान के मंत्रों का जाप मन में कर रहे हैं। मंदिरों के बाहर पुजारी भक्तों के माथे पर चंदन का टीका लगा रहे हैं।
मंदिरों में आज हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की जा रही है। अचलेश्वर मंदिर पर जल अर्पित करने के लिए जलपात्र लगाए गए हैं। इन्हीं जलपात्रों से भोलेनाथ का अभिषेक भक्त कर रहे हैं।
पुलिस रही मुस्तैद
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में जहां भक्तों की अपार भीड़ लगी हुई है तो वहीं कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कतार में खड़े लोगों के बीच दूरी पुलिस बनवा रही है।
पुलिसकर्मी भक्तों से आग्रह कर रहे हैं कि वह भीड़भाड़ नहीं लगाएं और जलपात्र में जल अर्पित कर अपने घर जाएं। मंदिरों की ओर जाने वाले कई मार्गों को पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया था।
इस बार के श्रावण सोमवार
22 जुलाई को पहला सोमवार,29 जुलाई को दूसरा सोमवार, 05 अगस्त को तीसरा सोमवार, 12 अगस्त को चौथा सोमवार, 19 अगस्त को पांचवा सोमवार।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









