मेरा देश मेरी शान मेरी संस्कृति मेरी पहचान-बीके विनीता

Apr 20 2024

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा सती विहार कॉलोनी जगनापुरा किला गेट के द्वारा विश्व विरासत दिवस पर राजयोग एजुकेशन एन्ड रिसर्च फाउंडेशन की शिपिंग एविएशन टूरिजम विंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
जिसमें मुख्य रूप से महाराजपुरा केंद्र प्रभारी बीके ज्योति बहन, सेवन हिल्स होटल के ऑनर चतुर सिंह यादव, समाज सेवी भूपेंद्र सिंह यादव, बीके विनीता बहन, बीके रीता बहन उपस्थित थीं।
 कार्यक्रम में बीके ज्योति बहन ने विश्व विरासत दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी को हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन में मानव मूल्यों की अति आवश्यकता है जैसे हमारे देश की संस्कृति है सुबह उठने के साथ धरती माता को चरण स्पर्श कर उठना चाहिए। साथ ही सभी को नमस्ते करने के साथ ही दिन की शुरुआत करना चाहिए, क्योंकि नमस्ते के अंदर ही हमारे जीवन के मूल्य जैसे नम्रता मधुरता सरलता तंदुरुस्ती के गुण छिपे हुए हैं। जिससे हमारे रिश्ते  दिल दिमाग और वाणी में प्रेम आता है जिससे जीवन सरल और सुलभ बन जाता है यही हमारी संस्कृति है और पहचान भी है। हमारी संस्कृति में अतिथि देवो भव: भी कहा जाता है। 
कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह यादव ने संस्था की महिमा करते हुए कहा कि यहां शान्ति, प्रेम, पवित्रता दिखाई देती है जो हमें अपनी और आकर्षित करती है। मेरा सौभाग्य है जो मुझे यहां आने का मौका मिला।  
ततपश्चात चतुर सिंह यादव ने इस दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें मानव सभ्यता और संस्कृति के प्रति जागरूक होना चाहिए। मानव मात्र को इसके महत्व और जिम्मेवारी को समझना चाहिए। सेवा केंद्र प्रभारी  बीके विनीता बहन ने सभी को मेडिटेशन कराया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार बीके रीता बहन ने किया। 
तत्पश्चात ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर किले पर भारत माता, महाराजा, महारानी का यादगार बनाकर पैदल फेरी निकाली गई, जिसमें जन मानस को परमपिता परमात्मा का संदेश दिया गया। और सभी ने मेरा देश मेरी शान,मेरी संस्कृति मेरी पहचान, करेंगे नमस्ते सदा रहेंगे हंसते, आदि नारे लगाकर सभी को विश्व विरासत दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रीति रजक, विनोद प्रजापति, विष्णु बैस सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।