धर्म की रक्षा के लिए अस्थियों का दान करने वाले थे महर्षि दधीचि: भार्गव
Sep 24 2023
ग्वालियर। आधुनिक समय में दान की महत्ता से सभी परिचित हैं। किंतु धर्म की रक्षा के लिए अपनी अस्थियों का दान करने वाले मात्र महर्षि दधीचि ही थे। इन्हीं अस्थियों से इंद्र का वज्र बना। इससे वृत्रासुर नाम के दानव का अंत इंद्र ने किया। यह बात जीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद भार्गव ने सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से शिवशक्ति धाम सिरोल रोड पर आयोजित महर्षि दधीचि जयंती सम्मान समारोह में कही। कार्यक्रम में भू अभिलेख के पूर्व उपायुक्त बीबी अग्निहोत्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव एवं विप्र महासभा के संस्थापक धीरेन्द्र चौबे मौजूद थे। कार्यक्रम के आरंभ में मंचासीन अतिथियों ने महर्षि दधीचि की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव ने दिया। कार्यक्रम में मधु भार्गव कहा कि कलयुग में दान करना सबसे उत्तम माना गया है। निश्चित रूप से महर्षि दधीचि ने बहुत ही महान व त्यागपूर्ण कार्य है। कार्यक्रम का संचालन एड. जेपी शर्मा ने एवं आभार गौरव तिवारी ने व्यक्त किया। इस मौके पर अलग-अलग विधाओं में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय भार्गव, केशव पाराशर, आदित्य भार्गव, विवेक दांतरे, नीलम पांडे, अर्चना शर्मा, ज्योति शर्मा, राजेश गुप्ता, शोभा गुप्ता, पवन शर्मा, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डॉ. हर्ष तिवारी, पूर्वी दुबे, डॉ. दिवाकर, हिमांशु दुबे, एड. जेपी शर्मा, सूर्यांश दुबे, कुं. हर्षिका, परी शर्मा आदि को सम्मान दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









