जगह-जगह तैयार किए जा रहे हैं पंडाल, प्रतिमाओं की अस्थायी दुकानें सजी
Sep 16 2023
ग्वालियर। गणेश चतुर्थी महोत्सव 19 सितंबर से धूमधाम और हर्षोल्लास से शहर भर में मनाया जाएगा। शहर भर में इसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही हैं। गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर जगह-जगह पंडाल सजाए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर गणेश प्रतिमा की अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। शहर में सबसे ऊंचे गणेश जी अचलेश्वर मंदिर पर विराजमान होंगे।
अचलेश्वर मंदिर पर विराजमान होने वाले विघ्न विनाशक की प्रतिमा जीवाजीगंज में तैयार की गई है। फिलहाल प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज रविवार से प्रतिमा को रंगने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस पर ईको फ्रेंडली कलर का उपयोग किया जाएगा। 19. को यह प्रतिमा अचलेश्वर मंदिर पहुंचेगी और विधि-विधान के साथ यहां पर विराजित होगी। यह प्रतिमा जीवाजीगंज के 56 वर्षीय मूर्तिकार राकेश नागवंशी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह करीब 21 साल से अचलेश्वर मंदिर के लिए गणेश जी की प्रतिमा तैयार कर रहे हैं।
बारिश से बचाने के किए इंतजाम
अचलेश्वर मंदिर पर स्थापित होने वाली यह प्रतिमा करीब एक माह से बनाई जा रही है। बारिश के चलते प्रतिमा को सुखाने के लिए ब्लोअर का प्रयोग किया जा रहा है। यह प्रतिमा खुले में तैयार की गई है। बारिश से प्रतिमा गीली ना हो इसके चलते इसके ऊपर तिरपाल बिछाई गई है। गणेश जी की प्रतिमा को 2 फीट ऊंची ट्रॉली पर बनाया गया है। यह प्रतिमा ट्रॉली सहित अचलेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
पहले बनाते थे 20 से 22 फीट की प्रतिमा
राकेश नागवंशी के बेटे रोहित ने बताया कि कुछ साल पहले तक अचलेश्वर मंदिर पर स्थापित होने वाली प्रतिमा 20 से 22 फीट तक की बनाई जाती थी। लेकिन उसे लाने-ले जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए इसकी हाइट कम कर दी गई। कोरोना के समय यहां पर करीब 3 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









