15 अगस्त को निकाली जाएगी विशाल ग्राम स्वराज तिरंगा यात्रा

Aug 12 2023

ग्वालियर। क्रांति और शांति एक दूसरे के पूरक हैं। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कि हर भारतीय किसान अपने खेतों में हरितक्रांति करे और युवा तरुणाई रचनात्मक कार्य करते हुए करे सरहदों की हिफाज़त। देश की तरक्की और अमन-चैन का सही रास्ता यही है। इसी संदेश को लेकर गांव-गांव किसान और जवान में देशप्रेम का अलख जगाने निकले हैं शीतला माता टीम के संयोजक और पूर्व फौजी सतेन्द्र सिंह घुरैया। युवा नेता सत्येन्द्र सिंह ने माना कि राष्ट्र प्रेम की तरंगें खेत-खलिहानों में ज्यादा हिलोरें लेती हैं। इन्हें सहेजने और सही दिशा की जरूरत है। 
विशाल ग्राम स्वराज तिरंगा यात्रा की जानकारी देते हुए सतेन्द्र सिंह घुरैया ने बताया कि यह यात्रा वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि के साथ प्रारंभ होगी। खास बात यह है कि इस तिरंगा यात्रा में सरहद पर अपना जौहर दिखाने वाले अनेक वीर सेनानी भी शामिल रहेंगे। ग्राम पारसेन पहुंचने पर ये पूर्व सेनानी बड़ी संख्या में फलदार पौधों का रोपण करेंगे। यहीं पर शीतला माता टीम के संयोजक सत्येन्द्र सिंह और जिला पंचायत ग्वालियर की उपाध्यक्ष प्रियंका घुरैया संयुक्त रूप से एक समारोह के बीच पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेंगे।
विशाल ग्राम स्वराज तिरंगा यात्रा की जानकारी देते हुए इसके उप संयोजक सुरेन्द्र सिंह घुरैया सोनू ने बताया कि वीरांगना समाधि से चलकर यह जत्था मोहनपुर से विशाल वाहन रैली का रूप ले लेगा। तिरंगा यात्रा में तीन सौ से ज्यादा चार पहिया वाहनों के शामिल होने की उम्मीद है। तिरंगा यात्रा ग्वालियर ग्रामीण के विभिन्न गांवों से होती हुई हस्तिनापुर पहुंचेगी। वहां बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की प्रक्रिया पर माल्यार्पण कर संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट के लिए रवाना होगी। बेहट गांव में पैदल मार्ग करते हुए सभी साथी तानसेन की साधना स्थली पर स्थित शिव मंदिर में अर्चना करेंगे और वहां से पारसेन के लिए रवाना होंगे। 
पूर्व सैनिकों का सम्मान होगा 
पारसेन में पूर्व सैनिकों के सम्मान के बाद विशाल स्तर पर"सहयोग सदभाव भोज का आयोजन होगा। शीतला माता टीम के सचिव रामनिवास महाना ने कहा है कि विशाल ग्राम स्वराज तिरंगा यात्रा मकसद राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा वृक्षारोपण के जरिए आनेवाली पीढ़ी को शुद्ध सुरक्षित पर्यावरण भेंट करना है।