गांवों की गलियों में पैदल पहुंचे कलेक्टर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश
May 25 2023
ग्वालियर। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने गांव की गलियों में जाकर जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की कठिनाई व परेशानियां जानीं। साथ ही पैदल लम्बी दूरी तय कर सरकार के अनुदान से एक प्रगतिशील किसान द्वारा स्थापित बकरी व मुर्गी पालन केन्द्र का जायजा लिया। वे मुरार जनपद पंचायत के ग्राम बिजौली और शहर के वार्ड-62 से जुड़े ग्राम मैथाना में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत महिलाओं के डीबीटी कार्य की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम बिजौली की चौपाल में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्हें रचनात्मक कार्यों के लिये प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे गांव में पनप रही गाजरघास का मिलजुलकर खात्मा करें। इसी तरह गांव की गलियों में चोक हो चुकी नालियों को साफ करने में ग्राम पंचायत की मदद करें।
उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय किसानों को भरोसा दिलाया कि आपके क्षेत्र की नहर की मरम्मत की पहल की जायेगी। ग्राम बिजौली के अंतर्गत प्रगतिशील किसान राजेन्द्र सिंह पाल द्वारा राष्ट्रीय पशुधन विकास मिशन के तहत एक करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किए गए बकरी फार्म का जायजा भी कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान लिया। यह फार्म स्थापित करने के लिये सरकार द्वारा 50 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया गया है।
जब साफा पहनाने के लिए रास्ता रोककर खड़े हो गए बुजुर्ग
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जब ग्राम मैथाना में अनौपचारिक माहौल में ग्रामीणों से सुख-दु:ख व शांति-सुकून की बातें की तो एक प्रकार से आध्यात्मिक माहौल बन गया। जब कलेक्टर जाने लगे तो देव सिंह, कप्तान सिंह, रामसिंह, जगपाल व लक्ष्मीनारायण सहित अन्य बुजुर्गों ने उनका रास्ता रोक लिया और कहा कि साफा पहनाए बगैर हम आपको अपने गांव से जाने नहीं देंगे। कलेक्टर उनके आग्रह को टाल नहीं पाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. मुरुगन ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता श्री आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट
किसानों का हित सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुरु नानक जी का उपदेश मानवता की सेवा का है सर्वोच्च मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी देशबन्धु चित्तरंजन दास की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मभूषण बिहार कोकिला डॉ. शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
चेन व मोबाइल स्नैचिंग पर प्रभावी अंकुश
पुलिस कर्मियों के लिए कल्याण की नई मिसाल
एशियाई चैंपियनशिप जापान में मप्र की अनुज्ञा शर्मा ने देश को दिलाया कांस्य पदक
एम.एस.एम.ई. के फार्मा उद्योग प्रतिनिधियों का दल हैदराबाद फार्मा सेज के अध्ययन दौरे पर हुआ रवाना
राज्यपाल श्री पटेल से अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने की सौजन्य भेंट
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









