सडक़ों पर उतरे कांग्रेसी, केन्द्र सरकार की अर्थी निकाल कर पुतला दहन किया

Mar 25 2023
ग्वालियर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने से गुस्सा है। ग्वालियर में कांग्रेसी सडक़ों पर उतर आए और मोदी सरकार की अर्थी निकालकर फूलबाग चौराहा पर अर्थी सहित पुतले को अग्नि दी। इतना ही नहीं भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सडक़ पर कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात था।
पुलिस ने अर्थी व पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसी अर्थी और पुतला को जलाने में कामयाब रहे हैं। यहां कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा की केन्द्र सरकार राहुल को संसद से बाहर रखना चाहती है। भाजपा राहुल से डर गई है। उनके सवालों के जवाब नहीं है।
ग्वालियर में भी गत रोज राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने के फैसले को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी एवं मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने सडक़ पर उतर कर प्रदर्शन किया। शहर के पड़ाव स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से फूलबाग चौराहे तक केंद्र सरकार की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्थी निकाली। कांग्रेसियों को रोकने के लिए काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात था। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी फायर किया अर्थी की छीना झपटी भी की, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता केन्द्र की भाजपा सरकार की अर्थी सहित पुतला जलाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा था और जमकर नारेबाजी की है।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि जिस तरह से मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। उससे लगता है सरकार विरोधियों के दमन पर उतारू है। लोकसभा स्पीकर सरकार का मुखौटा बने हुए हैं। मोदी सरकार का डर बता रहा है कि वह महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी से कितनी डरी हुई है। एक दिन पहले कोर्ट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी ठहराया जाता है और दूसरे दिन उनकी सदस्यता लोकसभा से खत्म कर दी जाती है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी को इस कार्रवाई का अंजाम भुगतना होगा। देश की जनता अब महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी को लेकर आक्रोश से भर गई है।
पुलिस का कहना है कि उन्होंने समय रहते अर्थी और पुतले को छीन लिया था। युवा कांग्रेस के नेता राजा गुर्जर के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने इस तरह के विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया था, जबकि कांग्रेसियों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बाद भी केन्द्र सरकार की अर्थी निकाली और पुतला दहन किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए 47 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की योजना की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक श्री विश्नोई से उनके निवास पर की भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित अपोलो हॉस्पिटल का किया अवलोकन
प्रायवेट को पीछे छोड़ेंगे सरकारी स्कूल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय की प्रतिभाओं को करें प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पचमढ़ीवासियों ने माना आभार
प्रधानमंत्री श्री मोदी को मंत्रि-परिषद ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 मई को बेंगलुरु में इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश रोड शो में निवेशकों से होंगे रूबरू
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीटीआई के वरिष्ठ संवाददाता श्री अनिल दुबे के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
वाय ए आई यूथ नेशनल्स 2025 मुम्बई
प्रदेश में नदियों के पुनर्जीवन के लिये किया जा रहा है श्रमदान
नगरीय निकायों की रेटिंग में ग्रीन स्पेस के लिये किये गये प्रयास महत्वपूर्ण
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -