तापमान 45 डिसे पहुंचा, सड़कें हुई सूनसान
May 13 2022
ग्वालियर। शहर भीषण गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कें सूनसान हो गई थीं। हालत ये थी कि जरूरी काम के लिए घर से निकले लोग भी सड़क किनारे छांव देखकर पसीना पोंछते नजर आए। सूरज के तीखे तेवर ने शहरवासियों को पसीना-पसीना कर दिया है। सुबह आसमान साफ होने से सूरज की तल्खी बढ़ गई है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। शुक्रवार को सुबह से सूरज की तल्खी बढ़ी हुई थी। इससे गर्मी बढ़ गई थी।
बंगाल की खाड़ी में आए असानी तूफान आंध्र प्रदेश तट से टकराने के बाद कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। बंगाली की खाड़ी से मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस ट्रफ लाइन के सहारे हवा में नमी आ रही है, जिसकी वजह से हल्के बादल छाए रहे हैं।
15 से 16 मई के बीच जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके असर से तापमान घटना शुरू हो जाएगा। 19 मई तक राहत रहेगी। गर्मी का अगला दौर 20 से 28 मई के बीच रहेगा। यह गर्मी का आखिरी दौर है, उसके बाद प्री मानसून की हलचल बढ़ जाएगी, जिससे तापमान ज्यादा नहीं बढ़ सकेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वदेशी के उपयोग को दिया बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने किया ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान का पोस्टर लाँच
वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क से किसानों को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना में 652 करोड़ 54 लाख रूपये के विकास कार्यो की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पोस्टर लांच
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष श्री बिस्वा बंधु सेन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा हमीदिया में माथा टेका और शबद कीर्तन सुने।
नगर परिषद मौ के वार्ड-4 के पार्षद पद के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित
अध्यक्ष नगरपालिका परिषद देवरी को पद से वापस बुलाने निर्वाचन कार्यक्रम जारी
यातायात पुलिस का “रोड सेफ्टी 4E’s” आधारित दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न
सड़क दुर्घटना रोकने के लिये यातायात रिफ्रेशर कोर्स
सटोरिये आज़ाद खान की क्रेडिट सोसाइटी पर मंत्री श्री सारंग का एक्शन
समाधान योजना का प्रथम चरण 31 दिसंबर तक, उठाएं सरचार्ज में सौ फीसदी तक छूट का लाभ
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









