अनियंत्रित होकर पलटी कार, पांच घायल पीताम्बरा पीठ दर्शन करने के लिए निकले थे घर से

Jul 24 2021
ग्वालियर। पीताम्बरा माता के दर्शन करने जा रहे एक परिवार की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी के पास शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे का है। घटना का पता चलते ही ग्रामीण तथा पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना था कि समय रहते उपचार मिलने से उनकी जान बच गई, अगर देरी होती तो उनकी जान जा सकती थी।
बिलौआ थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर न्यू कॉलोनी निवासी निखिल शर्मा पुत्र मिथलेश शर्मा अपनी मां पुष्पा शर्मा, बहन प्रीती शर्मा तथा मीना राय व पूजा राय के साथ आज सुबह पीताम्बरा दर्शन के लिए कार क्रमांक यूके 04 टी 7065 से निकले थे। अभी वह बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी के पास पहुंचे ही थे कि तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे गड्ढे में जाने के बाद पलटती हुई एक दीवार से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल 100 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 बिलौआ पर पदस्थ आरक्षक वीरेन्द्र मौर्य तथा पायलट अरविन्द मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और घायलों क ों उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
जा सकती थी जान
कार में कई पलटी खाने से उसमें सवार सभी यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। समय रहते पुलिस की डायल 100 ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया, जिससे उनकी जान बच गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी से दूरभाष पर की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर-हर गौशाला-हर गाँव गोवर्धन पूजा करने का किया आहवान
प्रदेश सरकार किसानों के जीवन को बेहतर करने के लिए कर रही है लगातार कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोहासा-बाबई प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर और मेक इन इंडिया के विजन को करेगा साकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर प्रदेवासियों को दी बधाई और मंगलकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना में पूर्व विधायक स्व. श्री तिवारी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर किया नमन
गोवर्धन पर्वः प्रकृति से सह-अस्तित्व और समग्र विकास का उत्सव
नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने प्रदेशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं
अतिथि शिक्षकों के लंबित मानदेय भुगतान करने के निर्देश
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं
मंत्री श्री काश्यप ने दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की दीं बधाई और शुभकामनाएँ
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने किया जिला चिकित्सालय शहडोल का निरीक्षण
बिरसा मुंडा खेल मैदान में हरी घास और बाउंड्रीवॉल का कराए निर्माण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
स्वास्थ्य सेवाओं की करें विधिवत मॉनिटरिंग : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -