22 घंटे पहले लापता बच्चे का शव पहाड़ी पर मिला, पत्थर से चेहरा कुचला

Jun 10 2021
ग्वालियर। गिरवाई क्षेत्र की अजयपुर पहाड़ी पर गुरुवार को 11 साल के बच्चे का शव मिला है। बच्चे की चेहरा कुचल कर हत्या की गई है। बुधवार दोपहर वह घर से कुरकुरे लेने के लिए निकला था। आरोपियों ने हत्या के बाद छोटे से गड्ढे में शव के हाथ-पैर मोड़कर दफना दिया। किसी को पता नहीं चले इसलिए आरोपियों ने ऊपर भारी-भरकम पत्थर रख दिए। बच्चे के पैर बाहर निकल रहे थे। इसी से घटना का पता चला।
बच्चे को आखिरी बार किसी बाइक वाले के पास खड़े देखा गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्या का कारणों का पता नहीं चल सकता है। मृतक का पिता प्राइवेट नौकरी करता है। बच्चे के साथ दुष्कृत्य के इरादे से हत्या के एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया।
गिरवाई स्थित वीरपुर बांध इलाके में रहने वाला राजेन्द्र उर्फ कल्याण सिंह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 11 वर्षीय अमित बघेल पास ही के स्कूल में कक्षा 2 का छात्र था। बुधवार दोपहर 2 बजे अमित घर से कुरकुरे लेने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक बच्चा वापस नहीं आया, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना गिरवाई थाने में दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की।
22 घंटे बाद मिली खबर, बच्चे का शव पड़ा है
लापता होने के 22 घंटे के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिस को गांव वाले ने सूचना दी कि अजयपुर की पहाड़ी पर गड्ढे में शव पड़ा है। ऊपर से भारी पत्थर रखे हैं। शव के पैर बाहर निकल रहे हैं। इस पर एसपी अमित सांघी, सीएसपी लश्कर आत्माराम शर्मा, थाना प्रभारी गिरवाई सब इंस्पेक्टर रघुवीर मीणा फोर्स के साथ स्पॉट पर पहुंचे। यहां शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान 11 साल के अमित के रूप में होने के बाद तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को बुलाया गया।
कब्रिस्तान में बेरहमी से की गई है हत्या
एक्सपर्ट के मुताबिक पहले बच्चे के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। इसके बाद उसके ऊपर कपड़े की दरी डाली गई है फिर भारी पत्थर से दबाया गया। एक गड्ढे में दफनाया गया है। उसका चड्ढा आधा उतरा हुआ है, लेकिन अंडर गारमेंट्स सही है। दुष्कृत्य की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस जगह हत्या कर दफनाया गया है, वह कब्रिस्तान है। उस पहाड़ी पर आसपास और भी शव दफनाए जाते हैं, इसलिए वहां दिन और रात के समय कोई आता-जाता नहीं है।
बाइक वाले पर संदेह
मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें बताया था कि जहां पर बच्चे खेल रहे थे, वहां काफी देर से एक बाइक सवार खड़ा था। उसकी बाइक पर डलिया बंधी थी। जब वह वहां से जा रहा था, तो डलिया पर कपड़ा पड़ा था। पड़ोसियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह बाइक को दौड़ा ले गया। संदेह है कि बालक को उक्त बाइक सवार ही ले गया है। पुलिस भी बाइक सवार की तलाश कर रही है।
हर एंगल पर जांच कर रहे हैं
एसपी अमित सांघी के मुताबिक हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं है। हत्या करने वाला भी अज्ञात है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। गिरवाई थाना और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच कर रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
बहनों, युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों को भावांतर योजना से जुड़ी सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई असुविधा न आने दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेटियां प्रदेश का गौरव, उनके जीवन को सुखी बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आजाद हिन्द फौज के योगदान का किया स्मरण
गोवर्धन और गौवंश की पूजा पर्यावरण और पशुधन संवर्धन का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में कुष्ठ धाम में मनाई दीपावली
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक परिसर में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन और फाउंटेन शो का किया लोकार्पण
हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति से सदैव जुडे रहना सिखाती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकार श्री बिल्लौरे के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री असरानी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दीपावली पर्व पर किया सब-स्टेशन फूलबाग का औचक निरीक्षण
गोसेवा, संस्कृति और जन-जागरूकता का संगम
गौरवशाली इतिहास से युवा वर्ग को परिचित करवाने का सशक्त माध्यम बना, महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -