“सम्मान” अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से अंजाम दें – कलेक्टर श्री सिंह विभागीय अधिकारियों को बैठक लेकर दिए निर्देश प्रदेश सरकार की पहल पर चलाया जा रहा है महिला जागरूकता “सम्मान” अभियान
Jan 11 2021
ग्वालियर महिला अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्वालियर जिले में भी महिला जागरूकता अभियान “सम्मान” का आयोजन हो रहा है। यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने “सम्मान” अभियान को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सोमवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि निर्धारित कैलेण्डर के तहत “सम्मान” अभियान की गतिविधियाँ संचालित करें, जिससे समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो। श्री सिंह ने इस अभियान में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए हैं।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सम्मान के प्रति जागरूकता के लिये व्यापक कार्यक्रम चलाए जाएँ। इसके लिये ऑटो यूनियन, रहवासी संघ, शिक्षक पालक संघ सहित अन्य चिन्हित समूहों से चर्चा की जाए। साथ ही मिनी मैराथन व साइकिल रैली जैसे जन जागरण कार्यक्रम भी चलाएँ।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री किशोर कान्याल, श्री आशीष तिवारी, श्री टी एन सिंह व श्री रिंकेश वैश्य, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राजीव सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मौजूद थे।
छात्रावासों में लगवाएँ गीजर एवं ड्रॉपआउट बच्चियों को प्राइवेट स्कूलों में भर्ती कराएँ
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी छात्रावासों में जन सहयोग से गीजर लगवाने की पहल करें। सबसे पहले बालिका छात्रावासों में गीजर लगवाए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि जो बालिकायें अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर घर बैठक गई हैं, उन्हें नजदीक के प्राइवेट स्कूलों में भर्ती कराएँ।
अभियान के उद्देश्य
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक चलने वाले इस 15 दिवसीय "सम्मान"अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये समाज में सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को जागरूक कर सशक्त बनाना है, ताकि स्वयं महिलाएं ही नहीं बल्कि हम सब महिला सुरक्षा के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निवर्हन कर सकें।
साइबर अपराध से महिला सुरक्षा
अभियान में महिलाओं को साइबर अपराध से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के कार्य भी किए जाएंगे। निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वेबिनार, दूरदर्शन, एफ.एम. एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी सायबर अपराध से सुरक्षा के लिये जागरूक किया जायेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ग्राम सभा में महिला सुरक्षा गान होगा। अभियान में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित करने का कार्य भी किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









